(कोटा के रायपुर में छाया कोहरा।)
जयपुर. प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को मावठ की पहली बारिश हुई। कई जगह ओले गिरे। सर्द हवा चली। कई जगह कोहरा भी छाया। जयपुर में दिन का पारा 4 डिग्री गिरकर 22.2 पर आया, जबकि न्यूनतम पारा 2.4 डिग्री गिरकर 9.4 डिग्री रहा।
> बारां के चरड़ाना में बिजली गिरने से 28 वर्षीय युवक रामलखन की मौत।
> कोहरे के कारण कोटा-निजामुद्दीन हॉली-डे एक्सप्रेस 31 दिसंबर तक रद्द।
न्यूनतम तापमान
फतेहपुर 2.0
चूरू 2.0
गंगानगर 3.7
पिलानी 4.3