पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसीकरी(भरतपुर)/जयपुर। सवाई मानसिंह अस्पताल की पॉलीट्रोमा आईसीयू में भर्ती भरतपुर निवासी सात वर्षीय बालिका की हालत स्थिर है। अस्पताल के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने उसके जबड़े की सर्जरी की।
गौरतलब है कि बारात में आई इस बालिका से रविवार को दुष्कर्म हुआ था। उसे गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया। उधर, राजस्थान राज्य महिला आयोग अध्यक्ष लाडकुमारी जैन के साथ आयोग की सदस्य रूपा तिवाड़ी व दमयंती बाकोलिया बालिका से मिलने पहुंचीं।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष सुमन शर्मा व जिलाध्यक्ष स्वाति परनामी ने बच्ची को एम्स भेजने की मांग की है। उधर, गांव मातूकी में घटना के विरोध में विभिन्न संगठनों के लोगों ने जुलूस निकाला और
प्रदर्शन किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बारात में आई एक सात साल की बालिका का पहले तो अपहरण किया गया और फिर एक खेत में ले जाकर दुष्कर्म। रात भर परिजन बालिका को तलाशते रहे, लेकिन सोमवार की सुबह यह बालिका लहूलुहान अचेतावस्था में पड़ी मिली, जिसे उपचार के लिए जयपुर एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आगली स्लाइड में तस्वीरो के साथ जाने पूरा मामला
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.