जयपुर. आरटीओ और वाहन डीलरों की लापरवाही से लोगों को समय पर वाहन की आरसी नहीं मिल रही है। लोगों को आरसी के लिए एक महीने का इंतजार करना पड़ रहा है। आरटीओ और वाहन डीलरों के पास करीब 6 हजार से अधिक आरसी अटकी हुई है। इसमें से 4 हजार आरसी डीलरों के पास और 2 हजार आरटीओ ऑफिस में प्रिंट होना बाकी हैं। शहर में वर्तमान में 145 वाहन डीलर है। इसमें से 30 डीलर चौपहिया वाहन के हैं। बाकी दुपहिया वाहनों के हैं। डीलरों की ओर से देरी से डाटा उपलब्ध कराने के बाद भी आरटीओ कार्रवाई नहीं कर रहा है। करीब 20 डीलर तो महीने में डाटा उपलब्ध करा रहे हैं।
देरी का यह है कारण
स्मार्ट आरसी प्रिंट के बाद परिवहन विभाग के आदेश के अनुसार वाहन डीलरों को वाहनों का डाटा नियमित आरटीओ ऑफिस में उपलब्ध कराना था, लेकिन डीलर वाहनों का डाटा समय पर उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। आरटीओ ऑफिस में स्मार्ट आरसी प्रिंट मशीनों की कमी के कारण समय पर आरसी प्रिंट नहीं हो रही है। इसका नतीजा वाहन मालिकों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों डीलर से एक माह बाद आरसी मिल रही है।