पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काम की 3 खबरें: JEN भर्ती आवेदन में 16 तक गलती सुधारने का मौका

काम की 3 खबरें: JEN भर्ती आवेदन में 16 तक गलती सुधारने का मौका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(जलदाय विभाग।)
जयपुर. जलदाय विभाग ने कनिष्ठ अभियंता (जेईएन) भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म की गलतियों को सुधारने का एक मौका दिया है। जेईएन के पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी फॉर्म में संशोधन के लिए 10 से 15 दिसंबर तक ई-मित्र काउंटर से टोकन ले सकते है तथा 10 से 16 दिसंबर तक ऑनलाइन संशोधन कर सकते है। आवेदक ऑनलाइन संशोधन में श्रेणी व मूल निवास स्थान में परिवर्तन नहीं कर सकते है।
गलती सुधार के बाद भी किसी प्रकार की खामी रह जाती है तो आवेदन पत्र निरस्त कर दिया जाए। गौरतलब है कि जलदाय विभाग ने जेईएन ( सिविल यांत्रिकी, विद्युत के डिग्री धारी व डिप्लोमाधारी) सीधी भर्ती- 2014 के लिए 30 सितंबर तक आवेदन मांगे थे। विभाग में जेईएन के 824 पदों पर भर्ती होनी है। ऐसे आवेदन राज्य के निर्धारित ई-मित्र कियोस्क या नागरिक सेवा केंद्र (सीएससी) के माध्यम से संशोधन कर सकते हैं।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें आज निरस्त किए जा सकते हैं पैलेसिया प्रोजेक्ट के मूल नक्शे