पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज जश्न का दिन, जाम से बचें, पढें कैसा रहेगा ट्रैफिक कहां मिलेगा जाम

आज जश्न का दिन, जाम से बचें, पढें कैसा रहेगा ट्रैफिक कहां मिलेगा जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालाना संस्थानिक क्षेत्र से 3 किमी. दूर सभा स्थल पर लोग पैदल पहुंचेंगे। टोंक रोड व जेएलएन मार्ग पर पैदल आवाजाही से वाहन चालकों को परेशानी रहेगी।
जयपुर. राजस्थान सरकार का एक साल शनिवार को पूरा हो रहा है। इस मौके पर विधासनभा के सामने मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में दो लाख लोगों के आने का दावा सरकार और भाजपा नेता कर रहे हैं।
जनपथ पर सवा लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। राजधानी के अलावा पूरे प्रदेश से 4000 हजार से ज्यादा बसों में कार्यकर्ता आ रहे हैं। कार्यक्रम को लाइव देखने के लिए 40 एलईडी लगाई गई हैं। मुख्य मंच पर मुख्य अतिथि, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राजस्थान के तीनों केंद्रीय राज्यमंत्री, प्रदेश के सभी मंत्री बैठेंगे।
ट्रैफिक अलर्ट
> बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ सहित शेखावाटी क्षेत्र से आने वाले वाहनों की पार्किंग बाईस गोदाम पुलिया के पास होगी। वाहन कलेक्ट्रेट व रेलवे स्टेशन से होते हुए सिविल लाइंस फाटक के सामने से पार्किंग स्थल पर पहुंचेंगे। जंक्शन के सामने और कलेक्ट्रेट पर जाम के हालात रहेंगे।
> दिल्ली रोड और आगरा रोड से आने वाले वाहनों की पार्किंग झालाना संस्थानिक क्षेत्र में रखी गई है। इन वाहनों की आवाजाही झालाना बाईपास होगी । ऐसे में झालाना संस्थानिक क्षेत्र से ट्रांसपोर्ट नगर तक जाम के हालात रहेंगे।
खास बंदोबस्त- अनुभवी, रिटायर अफसरों को भी ट्रैफिक संभालने के लिए बुलाया
1400 जवान ट्रैफिक व्यवस्था संभालेंगे। डीसीपी ट्रैफिक रह चुके डीआईजी रोहित महाजन, एएसपी अनिल गोठवाल, बिशनाराम विश्नोई, धनपतराज, मारुति जोशी, प्रकाश सिंह, तरुण कुमार सैनी तथा डीएसपी हनुमान सिंह कविया, मदन दान सिंह, गोपाल शर्मा, सुरेश सांवरिया, विजयपाल सिंह, बने सिंह मीणा को बुलाया गया है।
रिटायर उपनिरीक्षक रमाकांत तिवाड़ी, पदोन्नत एएसआई विष्णु शर्मा, हैडकांस्टेबल रामचंद्र को भी ड्यूटी सौंपी है। यातायात पुलिस में ज्यादातर अफसर नए है। ऐसे में पुरानी टीम को यातायात व्यवस्था की कमान संभालने में बुलाया। डीसीपी हैदरअली ने बताया कि प्रदेश की अन्य रेंजों से 870 यातायात पुलिसकर्मी बुलाए हैं।
550 जयपुर ट्रैफिक से हैं। इनमें 24 ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर, 50 से ज्यादा एएसआई व एसआई हैं। पुलिस ने इसके लिए ट्रैफिक रूट प्लान तैयार कर लिए है। शुक्रवार देर रात तक सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा जारी थी।