पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • TV Actress Parekh Srenu Catwalk In Jaipur

टीवी एक्ट्रेस श्रेनू पारीख ने की कैटवॉक, बिखेरा वेस्टर्न आउटफिट्स का जादू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. रैम्प पर गर्ल्स ने वेस्टर्न आउटफिट्स को जितनी खूबसूरती से शोकेस किया, उतना ही बेहतरीन साड़ी और सूट भी रहा। ट्रेडिशनल और वेस्टर्न के यह रंग देखने को मिले रविवार को ‘मिस्टर किंग एंड मिस क्वीन ऑफ राजस्थान’ फैशन शो में। फर्स्ट राउंड वेस्टर्न ड्रेस के नाम रहा, जिसमें गौरव प्रताप और उमंग ने पार्टी वेयर ड्रेस पेश की। एकलव्य ने बताया, चीफ गेस्ट और शो स्टॉपर ‘इस प्यार को क्या नाम दू' फेम श्रेनू पारीख रहीं। उन्होंने जूरी पैनल में जयपुर की मॉडल्स को जज भी किया। शो में 5 डिजाइनर्स का कलेक्शन शोकेस हुआ।
ऐश्वर्या को देख हुई उत्साहित
श्रेनू ने अपने तीन डेली सोप की जर्नी शेयर करते हुए कहा, मैं पहली बार जयपुर आई हूं और यहां फैशन शो के लिए जज बनना खुशी की बात है। फार्मेसी की स्टडी कर रही थी और एक्टिंग फील्ड में आ गई। वडोदरा से मुंबई कब आ गई और शो मिलते चले गए, मुझे पता ही नहीं चला। 6 साल की थी तब ऐश्वर्या राय को मिस इंडिया बनते हुए देखा था। तब मैंने भी मिस इंडिया बनने का ख्वाब देखा।