पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चांदपोल बड़ी चौपड़ मेट्रो के लिए अंडरग्राउंड खुदाई जल्द, टीबीएम लाने की तैयारी

चांदपोल-बड़ी चौपड़ मेट्रो के लिए अंडरग्राउंड खुदाई जल्द, टीबीएम लाने की तैयारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. मेट्रो के दूसरे चरण के काम के लिए चांदपोल पर शाफ्ट अपनी शेप में आ गया है। अब दोनों बड़ी चौपड़ तक अप और डाउन लाइन के लिए टनल बोरिंग मशीन को लाकर यहां फिट करने का इंतजार है। भांकरोटा मेट्रो यार्ड में टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) की जांच और फिटिंग संबंधी तैयारी भी लगभग पूरी हो गई है। ऐसे में अब जल्द ही चांदपोल से बड़ी चौपड़ तक दोनों समानांतर टनल से काम शुरू हो सकता है।
क्या है शाफ्ट : इसमें ही टनल बोरिंग मशीन रखी जाएगी। यहीं से बड़ी चौपड़ की ओर टनल खुदाई का काम इन मशीनों से शुरू होगा। शाफ्ट के चारों ओर डी-वॉल बनाई गई है। 24 पैनल लगाए गए हैं। लंबाई 24 मीटर, चौड़ाई 20.6 मीटर
टनल का व्यास 5.8 मीटर
रूफ टॉप लेवल 437.50 मीटर
शाफ्ट से अब तक 7150 घन मीटर मिट्टी निकाली जा चुकी है।
बॉटम लेवल 14 मीटर गहरा, जहां टनल बोरिंग मशीन स्थापित की जाएगी। सतह से 14 मीटर गहरा लेवल तैयार किया गया है।
सतह का लेवल- 420.223 मीटर है और रेल लेवल, जहां ट्रेन की पटरियां लगाई जाएंगी वह 430.297 मीटर है।