पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर/ जोजावर/पाली। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने कहा कि एक ओर तो सरकार दावा कर रही है कि चुनाव के वक्त लाई गई योजनाएं जनता की भलाई के लिए हैं और दूसरी ओर सरकार के मंत्री चेक के बदले वोट मांग रहे हैं। इससे ज्यादा शर्म की और क्या बात होगी कि झालावाड़ में प्रभारी मंत्री मुरारीलाल मीणा ने मंच से अपने भाषण में बच्चों से साफ-साफ कह दिया कि लैपटॉप और साइकिल के लिए चेक तो ले लो, पर चुनाव में अपने मम्मी-पापा से कांग्रेस को वोट दिलवा देना।
शर्म आनी चाहिए ऐसी सरकार को जो मासूम बच्चों से भी नोट के बदले वोट मांग रही है, उन्हें लालच दिखा रही है। इससे कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया। वसुंधरा राजे ने मारवाड़ जंक्शन विधानसभा क्षेत्र के जोजावर की सभा में कहा कि अब तो कांग्रेस सरकार में चरम पर पहुंचा भ्रष्टाचार बच्चे-बच्चे की जुबान पर है। अब सरकार पर बच्चों ने भी लैपटॉप योजना में भ्रष्टाचार के आरोप लगा दिए।
अलवर में आठवीं, दसवीं और बारहवीं के बच्चों ने शिक्षा मंत्री को घेर लिया और कहा कि ये टैबलेट घटिया क्वालिटी के हैं, जिनकी कीमत 3-4 हजार से ज्यादा नहीं है। इतना ही नहीं, अलवर में बच्चियों के अभिभावकों ने भी सरकार पर आरोप लगा दिया कि बच्चों को मिले टैबलेट का आज तक कोई बिल नहीं मिला, कहीं ये चोरी के तो नहीं?
इससे स्पष्ट हो गया कि टैबलेट में ही नहीं सरकार की सब योजनाओं में जमकर भ्रष्टाचार है। ये मुफ्त योजनाएं जनता को सुविधा देने के लिए नहीं, सरकार का पेट भरने के लिए हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.