पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आम चायवाले की दुकान पर पहुंची 'महारानी', अंगीठी के पास बैठकर पी चाय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गणतंत्र दिवस की सुबह आम लोगों के बीच चाय की चुस्की लेती नजर आईं। मुख्यमंत्री बडी चौपड़ पर तिरंगा लहराने के बाद लौट रहीं थी, तभी उन्होंने चौड़ा रास्ता स्थित चाय की एक दुकान पर अपना काफिला रोका और फिर दुकान की अंगीठी के पास आम आदमी की तरह बैठकर चाय पी।
मुख्यमंत्री ने आम ग्राहकों को दिए जाने वाले कांच के गिलास में ही चाय ली और कहा हमारे दिल में चाय वालों के प्रति बहुत आदर सम्मान है। जब आम आदमी की तरह सीएम ने चायवाले को ऑर्डर दिया तो वहां के लोग हतप्रभ रह गए।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान लोगों से बात की और लोगों से शहर की सुविधाओं के बारे में पूछा, लोगों की समस्याएं जानी। उन्होंने नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव डी बी गुप्ता को रामनिवास बाग को गुलजार करने के भी निर्देश दिए।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में राज्यस्तरीय समारोह एवं शासन सचिवालय परिसर, मुख्यमंत्री निवास और भाजपा कार्यालय जयपुर में 65वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजरोहण समारोह में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी। मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री के साथ राज्यपाल मार्गेर्ट अल्वा भी मौजूद थीं।
आगे की स्लाइड्स में देखें गणतंत्र दिवस समारोह की तस्वीरें