पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Vasundhara Raje Scindia, Rajasthan, Jaipur News, Suraj Yatra

'कांग्रेस सरकार लुटेरों की, जनता का पैसा मंत्रियों की जेब में जा रहा है'

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर / सैंत/कामां/नगर/भरतपुर। सुराज यात्रा की सभाओं में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने शनिवार को कहा कि जनता का पैसा जनता में जाता तो रेल मंत्री और कानून मंत्री को नहीं हटाना पड़ता। केन्द्रीय मंत्री जेल नहीं जाते। सोनिया गांधी जयपुर में हुए चिंतन शिविर में यह नहीं कहती कि कांग्रेस की छवि भ्रष्ट पार्टी की बनती जा रही है।
वसुंधरा राजे ने भरतपुर जिले के सैंत, कामां और नगर में सुराज संकल्प यात्रा की सभा में कहा कि अब साढ़े चार साल बाद सरकार को जनता की याद आई।
मुख्यमंत्री को योजनाओं के नाम पर पैसा बांटना ही था तो साढ़े चार साल तक क्यों नहीं बांटा। सच्चाई तो यह है कि जनता की आड़ में यह पैसा मंत्रियों की जेबों में जा रहा है। कांग्रेस की सरकार लुटेरों की सरकार है। यह रेल मंत्री और कानून मंत्री के हटने से साबित हो गया। अब निशाना प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर है। मुख्यमंत्री हो चाहे मंत्री ऊपर से नीचे तक जेबें भर रहे हैं।
कामा की सभा में कहा कि राजस्थान में कांग्रेस का 50 साल शासन रहा है। इस दौरान अल्पसंख्यकों को क्या मिला। सच तो यह है कि कांग्रेस अल्पसंख्यकों को चुनाव के वक्त पांच साल में याद करती है। पांच साल में हमने राजस्थान की इज्जत और स्वाभिमान लौटाया। इस सरकार ने गंवाए। कोई योजना जमीन पर नहीं है। वे जहां भी गई लोगों ने इन योजनाओं का कोई लाभ नहीं मिलना बताया।
पलायन कर रहे हैं युवा
रोजगार के अभाव में पढ़े-लिखे नौजवान गांवों से दूसरे प्रदेशों की ओर रोजी रोटी की तलाश में जा रहे हैं। सरकार ने साढ़े चार साल में नौजवानों को रोजगार नहीं दिया। इससे पहले वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतपाल मलिक, राष्ट्रीय सचिव भूपेंद्र यादव, पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ और डा. हरिसिंह का स्थानीय विधायक डॉ. दिगंबर सिंह ने स्वागत किया।