पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमएल मेहता पंचतत्व में विलीन, वसुंधरा ने पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित किया

एमएल मेहता पंचतत्व में विलीन, वसुंधरा ने पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. प्रदेश के मुख्य सचिव रहे मिट्ठा लाल मेहता का सोमवार को लालकोठी श्मशान में अंतिम संस्कार किया गया। मल्टीपल ऑर्गन फैलियर होने की वजह से रविवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उनका निधन हो गया था। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र राठौड़ समेत राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने मेहता के आवास पर जाकर उनकी पार्थिव देह को श्रद्धांजलि दी।
राजे ने स्व. मेहता की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित किया तथा उनके परिजनों से मिलकर सांत्वना दी और ढांढ़स बंधाया। मेहता राजस्थान आजीविका कौशल विकास निगम के चेयरमैन थे। राजस्थान में 1977 में अंत्योदय योजना लागू करने का श्रेय मेहता को जाता है। भारत सरकार की ओर से 1986 में मेहता को वृक्ष मित्र का पुरस्कार भी दिया गया। उन्होंने अपना गांव अपना काम, जन मंगल तथा राजलक्ष्मी योजना को भी सफलता पूर्वक लागू किया था। मेहता केन्या तथा तंजानिया में विश्व बैंक के सलाहकार के रूप में रहे।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें