पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वसुंधरा सरकार ने प्रोबेशनर्स का वेतन 20% बढ़ाया, राज्य कैबिनेट में लिए कई फैसले

वसुंधरा सरकार ने प्रोबेशनर्स का वेतन 20% बढ़ाया, राज्य कैबिनेट में लिए कई फैसले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. राज्य सरकार ने प्रदेश में कार्यरत नवनियुक्त प्रोबेशनर्स के मानदेय में 20 फीसदी बढ़ोतरी का निर्णय किया है। बढ़ा हुआ वेतन 1 सितंबर 2014 से लागू होगा। इसका लाभ करीब एक लाख प्रोबेशनर्स को मिलेगा। इससे सरकार पर सालाना 103 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम निर्णय किए गए।
3 एजेंसियों की जगह अब काॅर्पोरेशन
कैबिनेट ने नगरीय क्षेत्र में पेयजल, सीवरेज और आधारभूत सुविधाओं से संबंधित कार्य के लिए अब तीन एजेंसियों आरयूआईडीएफसीओ , आरएवीआईएल और आरयूआईडीपी को मिलाकर राजस्थान अरबन ड्रिंकिंग वाटर सीवरेज एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन का गठन किया गया है। इसका नोडल विभाग स्वायत्त शासन विभाग होगा।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें और क्या लिए फैसले