पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वसुंधरा ने पूछा : 24 जिला प्रमुख जीतने चाहिए थे, 21 ही क्यों जीते

वसुंधरा ने पूछा: 24 जिला प्रमुख जीतने चाहिए थे, 21 ही क्यों जीते

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. भाजपा सदस्यता अभियान के संबंध में सोमवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में हुई बैठक में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पदाधिकारियों पर खासी नाराज हुईं। पंचायत चुनाव में जहां-जहां जीत हुई, वहां के पदाधिकारियों को तो बधाई दी, लेकिन जहां हार हुई उन पर वे जमकर बरसी।
सीएम ने पूछा, प्रदेश में जिस तरह बहुमत आया, उसके अनुसार 24 जिला प्रमुख बनने चाहिए थे। फिर 21 ही क्यों बने? जिन्होंने इस चुनाव में गड़बड़ी की है, उन्हें बख्शेंगे नहीं।
कमेटी जांच करेगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने सदस्यता अभियान के लिए भी कहा कि कुछ दिन शेष हैं, ऐसे में नई रणनीति के साथ तेजी से सदस्य बनाएं और टारगेट पूरा करें। दूसरी ओर, कछुए की चाल चल रहे सदस्यता अभियान की रफ्तार बढ़ाने को शीर्ष नेतृत्व को दखल देना पड़ा। राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्योदान सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव और अभियान के सह संयोजक अरुण कुमार ने प्रदेश के नेताओं को अभियान में जुटने की नसीहत दी।
प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा ने कहा कि सदस्यता अिभयान में तेजी लाएं। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने एक और नया टारगेट दे दिया। अब तक के चुनाव में वार्ड सदस्य का टिकट मांगने वाले के लिए 100 सदस्य बनाने का टारगेट था। परनामी ने कहा कि 146 निकाय चुनाव के लिए तब ही टिकट मांगें जब वे कम से कम 500 सदस्य बना लें।
मुख्यमंत्री समेत पदाधिकारियों ने इस बात की भी घोषणा की कि वार्ड सदस्य का टिकट मांगने वाले ही नहीं, निगम, बोर्ड या प्रदेश संगठन में किसी भी पद पर नियुक्ति चाहने वाले कम से कम 100 सदस्य जरूर बना लें। यानी वे सक्रिय सदस्य होंगे तब ही नियुक्ति के हकदार होंगे।
सीएम ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड की लॉन्चिंग के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 19 फरवरी को गंगानगर के सूरतगढ़ मे प्रस्तावित दौरे पर कहा कि कार्यक्रम में ऐतिहासिक रैली करने के लिए भी पदाधिकारी जुट जाएं। समीक्षा बैठक में स्वाइन फ्लू का मुद्दा उठा। एक सदस्य को खांसी आई तो मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने टोकते हुए सभी को स्वाइन फ्लू से अलर्ट रहने को कहा।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर