जयपुर. जिला प्रमुख और प्रधान के चुनाव शनिवार को संपन्न हुए। भाजपा के 21 और कांग्रेस के 12 जिला प्रमुख बने। नागौर व अलवर में बहुमत के बावजूद भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। यहां पर भाजपा सदस्यों ने पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ मतदान किया। प्रदेश में 295 पंचायत समितियों में से रात 12 बजे तक 291 के परिणाम घोषित किए गए। इनमें भाजपा 161 और कांग्रेस 115 प्रधान बनाने में कामयाब हुई। प्रदेश में 152 महिला और 119 पुरुष प्रधान चुने गए हैं।
जीती भाजपा से, प्रधान बनी कांग्रेस की
अलवर के उमरैण में भाजपा के टिकट पर पंचायत समिति सदस्य बनी मंजू पटेल को कांग्रेस ने प्रधान का सिंबल दे दिया। वे कांग्रेस से प्रधान बन भी गई।
चुनाव एक नजर में
> 33 जिला प्रमुख
> 21 भाजपा के और
> 12 कांग्रेस के
> 295 प्रधान
नतीजे 291 सीटों के
161 भाजपा
115 कांग्रेस
15 अन्य
नागौर में जिला परिषद की 47 सीटों में भाजपा को 25 और कांग्रेस को 22 सीटें मिली थी। लेकिन कांग्रेस ने यहां भाजपा के वोटों में सेंध लगाई और अपना प्रमुख बनाने में कामयाब रही। भाजपा के तीन सदस्यों की क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस की सुनीता को 26 वोट मिले। इसी तरह अलवर में कांग्रेस की रेखा यादव जिला प्रमुख चुनी गई। यहां 49 में से भाजपा को 30, कांग्रेस को 18 व एक निर्दलीय सदस्य चुना गया था। भाजपा की जीत तय थी, लेकिन भाजपा सदस्यों की क्रॉस वोटिंग के चलते रेखा 25 वोट लेकर प्रमुख बन गई।
सब्जी बेचने वाली युवती निर्विरोध बनी प्रधान
भीलवाड़ा की मांडल पंस. में 25 साल की आशा बैरवा निर्विरोध प्रधान बनी हैं। वे बीएड कर रही हैं और कॉलेज से लौटने के बाद मां के साथ सब्जी बेचती हैं। उधर, इसी जिले की हुरड़ा पंचायत समिति में 21 साल की घीसी प्रधान बनी हैं। वे बीए की छात्रा हैं।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर