पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Vijay Goel Will Candidate For Rajayasabha From Rajasthan

भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी घोषित, विजय गोयल को राजस्थान से मिला मौका

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर. भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए रामनारायण डूडी, नारायण पंचारिया और विजय गोयल को राजस्थान से प्रत्याशी बनाया है। दिल्ली में देर रात केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में घोषणा की। इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शुक्रवार को दिल्ली में ही थीं।

गुरुवार को प्रदेश चुनाव समिति ने नामों के चयन का अधिकार राजे को ही सौंपा था। भाजपा ने सोशल इंजीनियरिंग का भी ध्यान रखा है। रामनारायण डूडी वरिष्ठ जाट नेता हैं। उन्होंने नागौर में वसुंधरा राजे की सुराज संकल्प यात्रा में बड़ी भूमिका निभाई थी।

इसी प्रकार ब्राह्मण समाज को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने जोधपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष पंचारिया को मौका देने का मानस बनाया है। पार्टी ने दिल्ली के विजय गोयल को राजस्थान से प्रत्याशी बनाया है। गोयल का परिवार मूल रूप से राजस्थान से ही दिल्ली गया था।

नहीं मिला मौका : टिकट की कतार में ओम माथुर, दिगंबर सिंह, ज्ञानप्रकाश पिलानिया, सतीश पूनिया आदि के नाम भी थे, लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया गया है।