पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Voter List Name Can Saw On Website Rajasthan

4 न्यूज यू केन यूज: वेबसाइट पर वोटर लिस्ट में जांचिए अपना नाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. नगर निगमों और पालिकाओं में नवंबर में होने वाले आम चुनाव के लिए मतदाता सूची में नाम www.rajsec.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव सत्यप्रकाश बसवाला ने बताया है कि विभागीय वेबसाइट पर वोटर लिस्ट में इलेक्शन मैनेजमेंट प्रोजेक्ट बॉक्स/सर्च और डाउनलोड वोटर लिस्ट पर क्लिक कर, नाम सर्च किया जा सकता है।
इस बॉक्स पर क्लिक करने पर पीले बॉक्स में जिला सलेक्ट करें इसके बाद नगर पालिका/ नगर निगम का नाम सलेक्ट करें एवं get information पर क्लिक करें। इसके बाद मतदाता का नाम खोजिए लिंक पर क्लिक करें। अब मतदाता तीन (नाम द्वारा/विधानसभा द्वारा/पहचान पत्र द्वारा) में से किसी भी एक जनकारी पर क्लिक कर अपने नाम की जानकारी वोटर लिस्ट में देख सकता है। सर्च इंजिन सहायता एवं एसएमएस की सहायता के लिंक भी यहां मतदाता सहायता के लिए उपलब्ध है।
चंडीगढ़ इंटरसिटी को सांसद ने रवाना किया
भाजपा सांसद रामचरण बोहरा ने जयपुर-चंडीगढ़-जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 19717) को सोमवार शाम 4:40 बजे झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री अरूण चतुर्वेदी, विधायक मोहनलाल गुप्ता और मंडल रेल प्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे वीरेंद्र कुमार मौजूद थे। यह गाड़ी संख्या 19717 रोजाना जयपुर से शाम 4:40 बजे रवाना होगी, और अगले दिन सुबह 4:55 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 19718 चंडीगढ़ से रोजाना दोपहर 12:45 बजे रवाना होकर रात 12:50 बजे पर जयपुर आएगी।
5 वार्डों में भामाशाह नामांकन शिविर आज
नगर निगम के पांच वार्डों में मंगलवार को भामाशाह नामांकन शिविर लगेंगे। कलेक्टर कृष्ण कुणाल ने नगर निगम के अधिकारियों को शिविर के दौरान पूरी तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। निगम के वार्ड नं. 1, 2, 32, 41, व 60 में मंगलवार को शिविर लगेगा। एडीएम (चतुर्थ) सुखवीर सैनी ने बताया कि वार्ड नं. एक व दो का शिविर शास्त्रीनगर स्थित निगम के विद्याधर नगर जोन कार्यालय में किया जाएगा। वार्ड नं. 41 का शिविर महेश नगर स्थित सामुदायिक केंद्र में लगेगा।
वार्ड नं. 32 का शिविर प्रताप नगर सेक्टर - 6 में हल्दीघाटी मार्ग (प्रताप हॉस्पिटल के पास) स्थित सामुदायिक केंद्र में लगाया जाएगा। वार्ड नं. 60 का शिविर चौगान स्टेडियम के पीछे वाली सड़क पर कमरा नंबर 7 से 11 में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि सभी 5 वार्डों के भामाशाह नामांकन शिविर 20 सितम्बर तक इन स्थानों पर लगेंगे। कलेक्टर कृष्ण कुणाल ने लोगों से अपील की है कि नामांकन शिविरों में प्रत्येक परिवार की महिला मुखिया अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ आए और शिविर में परिवार के सदस्यों का नामांकन भी करवाएं।
25 से 28 तक सरकारी स्कूलों में छुट्‌टी
अक्टूबर माह में 16 दिन कार्यदिवस व 15 दिन अवकाश रहेगा, लेकिन शिक्षकों के अवकाशों का सिलसिला सितंबर के अंतिम सप्ताह में ही प्रारंभ हो जाएगा। इस महीने 25 सितंबर को नवरात्र स्थापना, 26 व 27 सितंबर को जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन और 28 सितंबर को रविवार के कारण स्कूलों में अवकाश रहेगा। अखिल राजस्थान विद्यालय शिक्षक संघ (अरस्तु) के जयपुर जिला अध्यक्ष देवकरण गुर्जर का कहना है कि अरस्तु का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन सोडाला के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में 26 व 27 सितंबर को होगा।
सम्मेलन में शिक्षा में सुधार के लिए नवाचार का प्रयोग करने, एकीकरण की विसंगतियों और समानीकरण से होने वाली परेशानियों पर विस्तार से चर्चा होगी।