पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पानी की कम आवक के बाद भी बीसलपुर के दो गेट से हो रही निकासी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. बीसलपुर बांध से सेामवार को भी दो गेट से पानी की निकासी हुई। 30 सेंटीमीटर की ऊंचाई पर खोले गए गेट से 3600 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। बांध में पानी की आवक में कमी आ रही है। अब यह 3000-3100 क्यूसेक के स्तर पर आ गया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अगर हाल-फिलहाल ढंग से बारिश नहीं हुई, तो बीसलपुर बांध का गेट बंद भी बंद हो सकता है। जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता मनीष बंसल ने बताया कि त्रिवेणी का जल स्तर घटता जा रहा है। अब यह 2.05 मीटर के स्तर पर आ गया है।

बादलों ने नहीं बढ़ने दिया शहर का तापमान : शहर में बादलों की आवाजाही लगे रहने से सोमवार को तापमान में बढ़ोतरी नहीं हुई। बीते दिन की तुलना में 0.3 डिग्री की गिरावट अधिकतम तापमान में आई और यह 35 डिग्री के स्तर पर बना रहा। इससे लोगों को परेशानी महसूस नहीं हुई। इस अधिकतम तापमान की खास बात यह भी है कि प्रदेश के कई जिलों का अधिकतम तापमान 35-36 डिग्री के आसपास ही है। वातावरण में नमी की मात्रा में भी कमी आ रही है।
और यह न्यूनतम 45 फीसदी पर आ चुका है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि हाल फिलहाल में अधिक से अधिक बूंदाबूंदी या रिमझिम बारिश हो सकती है। मूसलाधार बारिश की संभावना राजधानी जयपुर में बहुत ही कम है। बारिश नहीं होने का नुकसान यह भी हो रहा है कि औसत बारिश की तुलना में सोमवार तक 33.6 मिमी बारिश की कमी हो चुकी है। अगर अच्छी बारिश नहीं होती है, तो बारिश की कमी का गैप बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।