जयपुर. प्रदेश में लगातार तीसरे दिन मावठ हुई। टोंक व गंगापुर सिटी में बूंदें गिरीं। अलवर, अजमेर, माउंट आबू, सीकर, भीलवाड़ा सहित अन्य इलाकों में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। इस कारण सूरज के दर्शन नहीं हुए। तापमान में गिरावट के कारण ग्रामीण इलाकों में सुबह के समय ओस की बूंदें बर्फ बन गईं।
जयपुर में फुहारें, दिन हुआ रात जैसा
जयपुर में दिनभर सूरज गायब रहे। कोहरा छाया रहा। सांगानेर सहित कुछ इलाकों में फुहारें गिरीं। दिन में कोहरा रहने से रात जैसा नजारा रहा। दिन का पारा रात से कुछ ही ज्यादा रहा। अिधकतम तापमान 5.2 व न्यूनतम 3.4 डिग्री गिरा।
15 दिन पहले जो तापमान रात में होता था अब दिन में
30 नवंबर को रात का पारा 15.60 था। रविवार को दिन में पारा इससे 0.8 डिग्री ज्यादा रहा।
2 फ्लाइटें रद्द
दिल्ली जानी थी स्पाइसजेट की ये उड़ानें। राज्यपाल का विमान पहले जोधपुर डायवर्ट फिर जयपुर में ही उतरा।
सबसे ठंडा
माउंट आबू 6
जैसलमेर6.4
उदयपुर7.5
बीकानेर7.6
जोधपुर7.8
चित्तौड़गढ़8.4
गंगानगर8.7
पिलानी9.5
अगले 48 घंटे में कई जगह बारिश हो सकती है। कोहरा भी रहने की संभावना।