पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर. चौराहों-तिराहों की कमियों और सड़क और उसके मोड़ों में दिक्कतों के कारण सड़क हादसे होते रहे, ट्रैफिक पुलिस जेडीए को बार-बार इस बारे में बताती रहे, सुझाव देती है...जेडीए ने कोई कार्रवाई नहीं की। एक महीने पहले तत्कालीन ट्रैफिक डीसीपी संजय श्रोत्रिय ने भी जेडीए और मानवाधिकार आयोग को इस बाबत पत्र लिखा और सड़कों की कमियां बताने के साथ सुधार के सुझाव भी दिए। नए दुर्घटना संभावित स्थान भी चिह्न्रित किए गए हैं। वर्तमान ट्रैफिक डीसीपी लवली कटियार ने बताया- मैंने फाइल देखी है। इस बारे में परिवहन व जेडीए के अधिकारियों से चर्चा कर आगे की योजना बनाई जाएगी।
शहर में इधर से गुजरें तो सावधान रहें...हादसे का खतरा है
पूर्वी क्षेत्र में : घाट की गूणी, गोनेर तिराहा खो-नागोरियान, जवाहर नगर बाइपास से अपेक्स सर्किल तक, हनुमान तिराहा मालवीयनगर, पुराना बाईपास टोंक रोड, राममंदिर कट सीताबाड़ी टोंक रोड, गोशाला श्योपुर मोड, हल्दीघाटी चौराहा, गोशाला श्योपुर मोड टोंक रोड गोशाला से हल्दीघाटी तक, कुंभा मार्ग, इंडिया गेट, इंडूणी फाटक जगतपुरा और गांधी सर्किल।
पश्चिम : टोड़ी मोड़, नींदड़ हरमाड़ा गांव कट, जोडला पावर हाउस, रोड नंबर 14 एक्सप्रेस हाईवे, रोड नंबर 12 बीआरटीएस कॉरिडोर, रोड नंबर 1, 5, 8 और 9 सीकर रोड वीकेआई, अल्का तिराहा सीकर रोड, खेतान चौराहा, ढहर का बालाजी, भवानी निकेतन, खातीपुरा मोड, झारखंड रोड, चिंकारा कैंटीन से पानीपेच तिराहा तक, वीकेआई नंबर 5 एक्सप्रेस हाईवे स्लीप लेन पर, धाबास पुलिया, भांकरोटा चौराहा, बैनाड़ रोड और सिरसी पुलिया कालवाड़ पुलिया व निवारू पुलिया पर अधिकतर हादसे होते हैं।
उत्तर : जयसिंहपुरा खोर, सड़वा मोड़, खोले के हनुमाजी का चौराहा, नाहरगढ़ घाटी, गलता गेट तिराहा, आरएसी कट दिल्ली रोड, मीणा पेट्रोल पंप दिल्ली रोड, मंडी खटीकान दिल्ली रोड, ईदगाह पाडा मंडी दिल्ली रोड, जलमहल के सामने आमेर रोड, कनक घाटी आमेर रोड, बंध की घाटी दिल्ली रोड, वन विहार कॉलोनी दिल्ली रोड, बियानी कॉलेज तिराहा, लोहामंडी रोड, रामगढ़ मोड़, विद्याधर नगर में आईसीआईसीआई चौराहा, व मंदिर मोड़ , मानबाग ब्रह्मपुरी, सिने स्टार विद्याधर नगर और जन उपयोगी भवन के सामने आरपीए मोड़।
दक्षिण : 200 फीट चौराहा अजमेर रोड, बदरवास तिराहा, किसान धर्म कांटा, गुर्जर की थड़ी, रिद्धि सिद्धि चौराहा, न्यू-सांगानेर रोड, रजत पथ, भृगु पथ, विजय पथ प्रधान वाटिका एसएफएस चौराहा, द्वारका दास पार्क, पुरानी चुंगी नाका अजमेर रोड, न्यू सांगानेर रोड, सोडाला सर्किल, पोलो सर्किल, नाटाणियों का चौराहा, संजय टर्न, स्टेच्यू सर्किल, सेंट जेवियर चौराहा और ज्योतिनगर मोड़ पर सबसे ज्यादा हादसे होते है।
इन जगहों पर दुर्घटनाओं के बुनियादी कारण
खराब सड़क इंजीनियरिंग, नियोजन का अभाव और सीमित संसाधनों के कारण हादसे बढ़ रहे है। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता और सख्त कानून का अभाव। डैमेज ड्रेनेज सिस्टम, भी हादसों का कारण बना हुआ है। सड़क पर ध्यान भंग करने वाले विज्ञापन, संकेतकों का अभाव, सड़क पर बिखरी निर्माण सामग्री और अतिक्रमण भी बड़ी वजह।
सुधार क्या हो
स्पीडब्रेकर : सभी संभावित स्थानों पर एक से चार तक स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं। तिराहों-चौराहों पर जरूरी। हर रोडकट पर संकेतक। गैर जरूरी रोडकट बंद किए जाएं। स्कूल-कॉलेजों और दफ्तरों से होकर गुजरने वाली सड़कों पर स्पीडब्रेकर हो। चांदपोल की ओर से जाने वाले रोड पर आरपीए मोड़ पर स्पीड ब्रेकर तुरंत बनाया जाए।
डिवाइडर-रेलिंग : मानसरोवर मध्यम मार्ग, नंदपुरी तिराहा के पर झालाना तिराहा से रॉयल्टी तिराहा तक, दादी का फटक के पास तथा झोटवाड़ा थाने से बैनाड़ के बीच डिवाइडर बनाएं या सुधारें। सांगानेरी गेट, घाटगेट, त्रिमूर्ति, जेडीए व मिनर्वा सर्किल, ओटीएस चौराहा, नारायण सिंह तिराहा से गोविंद मार्ग वाली सड़क पर रेलिंग जरूरी है।
सिग्नल और रोड लाइट जरूरी झालाना बाईपास तिराहा, केन्द्रीय विद्यालय नंबर 3 का तिराहा, मानबाग चौराहा, अजमेर रोड पर न्यू सांगानेर मोड़, वीटी रोड, पर ट्रैफिक सिग्नल और ब्लिंकर लाइट लगाना जरूरी। इसके अलावा भी कई जगह चिह्नित की गई हैं।
ट्रांसफार्मर और खंभे हटें पावर हाउस चौराहा, चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर, चिंकारा कैंटीन, जयसिंह हाइवे, एसीपी ऑफिस, संसार चन्द्र रोड, वनस्थली रोड, से ट्रांसफार्मर हटाने होंगे। दादी का फाटक और नाडी का फाटक पर लगे बिजली के खंभे हटाना जरूरी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.