पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हेलमेट न पहनने पर लेडी पुलिसकर्मी से मारपीट: Miss Behavior With Lady Policeman

हेलमेट न पहनने पर बाइक सवारों को रोका,तो लेडी COP के साथ कर दी बदतमीजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झुंझुनू, राजस्थान। झुंझुनू से एक CCTV फुटेज सोशल साइट्स पर वायरल हुआ है। इसमें बाइक सवार युवक ट्रैफिक की लेडी पुलिसकर्मी से बदतमीजी कर रहे हैं। लेडी पुलिसकर्मी ने उन्हें हेलमेट न पहनने पर रोका था। हालांकि बाद में दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

 

-झुंझुनू के एक व्यस्त चौराहे पर ड्यूटी कर रही ट्रैफिक लेडी पुलिसकर्मी ने बाइक पर सवार युवकों को हेलमेट न पहनने पर रोका। इस पर दोनों युवक बिफर पड़े। वे बहस करने लगे। जब पुलिसकर्मी ने उन्हें गाड़ी के कागजात दिखाने को कहा, तो वे मारपीट पर उतर आए।
-बाद में लोगों ने दोनों युवकों को झूमाझटकी करने से रोका। दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।