पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमालपुर में पेयजल संकट

जमालपुर में पेयजल संकट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमालपुर में पेयजल संकट

खेतड़ी| ट्यूबवैलहैंडपंप ठीक नहीं कराने से टीबा पंचायत के जमालपुर गांव में पानी का संकट हो गया है। ग्रामीण विजय सिहं गुर्जर ने बताया कि एक ट्यूबवैल की मोटर खराब है, दूसरे में असामाजिक तत्वों ने पत्थर डाल दिए, जिससे बंद हो गया। कुछ सूख गए हैं तो कुछ में पाइप नहीं हैं। एक्सईएन शिवराज पूनिया ने बताया कि शिकायत एईएन कार्यालय में आई होगी। उनके पास जमालपुर में पानी की समस्या की कोई सूचना नहीं है। जल्द ही संबंधित जेईएन को भेजकर पानी की समस्या का समाधान कराया जाएगा।

छहघंटे बिजली गुल रहने से परेशानी

खेतड़ी| कस्बेमें रविवार को छह घंटे बिजली गायब रहने से लोगों को परेशानी हुई। सुबह 10 से दो बजे तक और शाम पांच से सात बजे तक बिजली गायब रही। बीएसएनएल मोबाइल का नेटवर्क भी गायब रहा। एईएन रामसिंह यादव ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण देवीपुरा से कटौती हुई।