पुतलों का जुलूस निकालकर जलाया
एकीकरण,समानीकरण शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह में दिए बयानों के विरोध में रविवार के मुख्यालय पर पुतलों का जुलूस निकाला गया। इसके बाद कलेक्ट्रेट पर पुतले दहन किए गए। इसमें विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए।
राजस्थान शिक्षक शिक्षा अधिकारी संघर्ष समिति जिला शाखा के बैनर तले प्रांतीय आह्वान पर एकीकरण, समानीकरण शिक्षक दिवस पर दिए बयान के विरोध में पंचायतीराज मंत्री, शिक्षा मंत्री एसीएस के पुतलों का जुलूस निकाला। शिक्षक नारे लगाते हुए रैली के रूप में मल्टीपरपज स्कूल से कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां तीनों पुतलों को जलाया गया।
इस अवसर पर रेसा, रेसला, पंचायतीराज संघ, राजस्थान आंबेडकर शिक्षक संघ, राजस्थान शेखावत शिक्षक संघ, राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के पदाधिकारी सदस्यों ने विरोध प्रकट किया। संयोजक दुर्गाराम मोगा, शिक्षक नेता उमादत्त झाझडिया, सुरेंद्रसिंह कड़वासरा, राजेंद्र कपूरिया, मनीराम मंडीवाल, कैलाश यादव, राजेंद्र, अमरसिंह, सहीराम, राजेंद्र आदि ने चेतावनी दी कि अगर एकीकरण के आदेश रद्द नहीं किया, संभावित समानीकरण को बंद नहीं किया तथा शिक्षक दिवस पर दिए गए अशोभनीय भाषा का उपयोग करने वालों को बर्खास्त नहीं किया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। गौरव सेनानी शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजपाल फोगाट, गंगाराम ढाका, राजेश राहड़, नेकीराम कस्वा, विजय झूरिया, दारासिंह आदि शामिल थे।
झुंझुनूं. एकीकरण,समानीकरण अशोभनीय बयानों के विरोध में पुतलों की शवयात्रा लेकर जाते शिक्षक।