पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चौथे दिन भी झुंझुनूं के बाल पहलवान हावी

चौथे दिन भी झुंझुनूं के बाल पहलवान हावी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुहनुमान अखाडे़ में 59वीं राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के चौथे दिन भी झुंझुनूं जिले के बाल पहलवानों का दबदबा रहा। मेजबान जिले के पहलवानों ने अपने दांवपेचों से प्रतिद्वंदियों को चित्त करके सर्वाधिक आठ गोल्ड और पांच सिल्वर मैडल अपनी झोली में डाले हैं। इसके बाद अधिक मैडल जीतने वाले जिलों में भरतपुर, भीलवाड़ा और जयपुर द्वितीय का नाम है। कुश्ती कोच राजेंद्रपाल सिंह ने बताया कि रविवार को हुए 17 वर्षीय 54 किलोग्राम वजनी कुश्ती के मुकाबले में जयपुर द्वितीय का पहलवान शंकरलाल प्रथम और राजसमंद का जसवंत कुमार दूसरे स्थान पर रहा जबकि 89 किलोग्राम में झुंझुनूं का छगन मीणा प्रथम और जयपुर द्वितीय के प्रवीण ने दूसरा स्थान पाया। इसी प्रकार 19 वर्षीय 55 किलोग्राम की कुश्ती में भीलवाड़ा का गणेश प्रथम एवं झुंझुनूं का जगदीप दूसरे स्थान पर तथा 74 किलोग्राम में झुंझुनूं का पहलवान परमवीर प्रथम और भरतपुर का भरतराम दूसरे स्थान पर रहा। इससे पहले हुई 17 वर्षीय 50 किलो वजन की कुश्ती में झुंझुनूं का आकाश प्रथम बीकानेर का जगदीश द्वितीय, 76 किलोग्राम में भरतपुर का रोहित भाटी प्रथम झुंझुनूं का सुनिल शर्मा द्वितीय, 19 वर्षीय 50 किलो वजन में झुंझुनूं का अनिल दईया प्रथम और भीलवाड़ा का अक्षय विश्नोई द्वितीय तथा 84 किलोग्राम वजन में भरतपुर का रामावतारसिंह प्रथम एवं अजमेर के विपुल ने दूसरा स्थान हासिल किया।

समापनकल

प्रतियोगिताका समापन 16 सितंबर को होगा। प्रतियोगिता संयोजक जयनारायण बेदवाल एवं व्यवस्था सहयोगी रणवीर थालौर ने बताया कि मंगलवार सुबह 8.30 बजे होने वाले समापन समारोह की अध्यक्षता पूर्व आईएएस जेपी चंदेलिया करेंगे जिसमें श्रीधर यूनिवर्सिटी के चांसलर विजयपाल यादव, अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती कोच द्रोणाचार्य अवार्डी महासिंह राव एवं निजी शिक्षण संस्थान संघ के जिलाध्यक्ष सज्जन पूनिया अतिथि होंगे। कार्यक्रम में विजेता बाल पहलवानों को पुरस्कृत किया जाएगा।

चिड़ावा. राज्यस्तरीयस्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में दांव आजमाते बाल पहलवान।