- Hindi News
- महाराष्ट्र हरियाणा के चुनाव प्रचार में जाएंगे सांसद विधायक
महाराष्ट्र-हरियाणा के चुनाव प्रचार में जाएंगे सांसद- विधायक
महाराष्ट्र-हरियाणा के चुनाव प्रचार में जाएंगे सांसद- विधायक
जयपुर|महाराष्ट्रऔरहरियाणा में हो जा रहे विधानसभा चुनावों में प्रचार के लिए राजस्थान से विधायकों -सांसदों समेत बड़ी संख्या में प्रदेश भाजपा के नेताओं को वहां भेजा जाएगा। पश्चिमी राजस्थान के भाजपा नेता महाराष्ट्र और पूर्वी राजस्थान के नेता हरियाणा भेजे जाएंगे।
मुंबई में इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में शनिवार को हुई चुनाव प्रचार बैठक में प्रदेश भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गुलाबचंद कटारिया शामिल हुए। इस बैठक का संचालन महाराष्ट्र के चुनाव प्रभारी ओमप्रकाश माथुर ने किया।
बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चुनाव प्रचार अभियान की रणनीति को लेकर संबोधित किया। बैठक में तय हुआ कि राजस्थान समेत विभिन्न प्रदेशों से चुनाव प्रचार के लिए भाजपा विधायक, सांसदों समेत संगठन के नेताओं को वहां महाराष्ट्र में विधानसभा वार अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। प्रदेश भाजपा कार्यालय में नाम तय किए जा रहे हैं। उधर अलवर, भरतपुर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर आदि जिलों के विधायक, सांसद और प्रमुख नेताओं को हरियाणा भेजा जा रहा है।