पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज में हुए समारोह में हंगामा

कॉलेज में हुए समारोह में हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारी कॉलेज में शनिवार को तीन छात्रों ने भगतसिंह जयंती कार्यक्रम के दौरान हंगामा किया। छात्रों के साथ मारपीट की जिसमें तीन छात्रों के चोटें आई हैं।

प्राचार्य रामकुमारसिंह ने वीरेंद्र तेतरवाल, मनिंदर, कपिल नागौरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट के अनुसार तीनों शराब के नशे में कार्यक्रम में पहुंचे। ये छात्रों के साथ गालीगलौच मारपीट करने लगे। तोड़फोड़ की राजकार्य में बाधा पहुंचाई। छात्र संदीप, महीपाल मुकेश घायल हो गए। पुलिस ने छात्रों का मेडिकल करवाकर जांच शुरू कर दी है।