झुंझुनूं. दुर्गा पूजा महोत्सव के चलते शहर में भक्ति का माहौल बना हुआ है। सुबह-शाम भक्तों की भीड़ मैय्या के दरबार की ओर बढ़ती नजर आती है। मनसा माता मंदिर में भक्तों की रेलमपेल बढ़ने लगी है। बादलगढ़ के दुर्गा मंदिर अंबा माता मंदिर में भी भक्तों की भीड़ रहने लगी है।
चंचलनाथजी के टीले की दुर्गापूजा में शनिवार शाम पीठाधीश्वर ओमनाथ महाराज विचारनाथ महाराज ने मैय्या की आरती की। स्काउट-गाइड की दुर्गापूजा में यजमान बाबूलाल कुमावत परिवार ने पूजा की जबकि सज्जनसिंह कालेर ने मैय्या की आरती की। परिजात पार्क की दुर्गापूजा में शुक्रवार रात प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम किया गया।
भक्तों से धर्म से जुड़े 50 प्रश्न पूछे गए। हरिश खंडेलिया की ओर से पुरस्कार वितरित किए गए। मुख्य अतिथि कोतवाल हरिसिंह धायल थे। बड़ के बालाजी मंदिर की दुर्गापूजा में यजमान राजकुमार गौड़ ने मैय्या की आरती की। संतकुमार गाडिया की ओर से प्रसाद वितरण किया गया। रिद्धि-सिद्धि हनुमान मंदिर की दुर्गापूजा में मुख्य यजमान संदीप जगनानी ने मैय्या की आरती की। कैलाश व्यास की ओर से प्रसाद वितरण किया गया।
खेमी शक्ति मंदिर की दुर्गापूजा में बालकिशन टिबड़ेवाल की ओर से मैय्या की आरती की गई। इसी प्रकार वीर विचित्र बालाजी मंदिर, चूणा चौक, कल्याणजी का मंदिर, फौज का मोहल्ला, मोदियों की जाव, शिव कॉलोनी, आदर्श कालोनी की दुर्गापूजा में भी भक्तों की भीड़ रही।