पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापारियों का विरोध बढ़ता देख बाजार से उठवाया कचरा

व्यापारियों का विरोध बढ़ता देख बाजार से उठवाया कचरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवलगढ़ . व्यापारियोंका विरोध बढ़ता देखकर नगर पालिका प्रशासन ने शनिवार को बाजार से कचरा उठाना शुरू कर दिया, लेकिन उच्चाधिकारियों ने कचरा निस्तारण के संबंध में अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया। जिससे आने वाले दिनों में कचरा निस्तारण की समस्या का कोई हल नहीं निकलते लगता। उधर, लवली सदन में भाजपा नगरमंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष महेश चौधुरी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कचरा निस्तारण की समस्या पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम 4.30 बजे गोपीनाथजी मंदिर के सभा हाल में बैठक करने का निर्णय लिया। इस बैठक में व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संगठनों पब्लिक को आमंत्रित किया गया है। बैठक के बाद अगला निर्णय लिया जाएगा। इस बैठक में उपाध्यक्ष बजरंगलाल डीडवानिया, महामंत्री सोहन सोनी, रिद्धकरण नवहाल, विष्णु कुमावत, गोपीराम चौहान, चंद्रशेखर मिश्रा, जगदीश जांगिड़, हरलाल मेघवाल, रविप्रकाश ढंढ, राजकुमार वर्मा नौरंगलाल जांगिड़, धोलाराम आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। कुछ युवकों ने फेसबुक पर भी कचरा निस्तारण के लिए अभियान शुरू कर दिया है।