पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों ने की मुकदमे हटाने की मांग

छात्रों ने की मुकदमे हटाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं . सुलतानाकी एक आईटीआई के छात्रों ने शनिवार को नेहरू पार्क में बैठक की। छात्रों ने निजी बस संचालक द्वारा उनके खिलाफ कराए गए मुकदमे वापस लेने की मांग की। बैठक के बाद छात्रों का प्रतिनिधि मंडल एसपी कलेक्टर से मिला। उन्होंने बताया कि सालभर पहले किराए की बात को लेकर बस चालक परिचालक ने उनके साथ मारपीट की थी। रंजिश के चलते बस के शीशे तोड़कर छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया। अब पुलिस जांच के नाम पर छात्रों को परेशान कर रही है। छात्रों ने बताया कि बस के शीशे चालक द्वारा तोड़े गए थे जिसकी उनके पास रिकॉर्डिंग भी है। इस अवसर पर एनएसयूआई के जिला संयोजक अशोक कुमार, भड़ौंदा के प्रदीप सुधीर, मनीष, विजेंद्र, दीपक, योगेंद्र, राजेश, कुलदीप आदि मौजूद थे।