महिला गंभीर हालत में सीकर रैफर
महिला गंभीर हालत में सीकर रैफर
नवलगढ़.झरड़ा वाली ढाणी तन बिरोल में पेड़ से बांधकर पीटने से घायल महिला को गंभीर हालत में सीकर रैफर किया गया है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस के मुताबिक पीड़िता के दामाद अंटावाली ढाणी के गणेश सैनी ने गुन्याणा जोहड़ के गोपाल पुत्र गुल्लाराम सैनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि गिन्नी देवी शुक्रवार को खेत पर गई थीं। शाम तक नहीं लौटी तब परिजन खेत पर पहुंचे। गिन्नी बेहोशी की हालत में पेड़ से बंधी हुई थी। पीड़िता ने बताया कि गोपाल ने उसके साथ मारपीट की और पेड़ से बांध दिया। इसके बाद आरोपी मांदलिया तोड़कर भाग गया। आरोपी ने पैरों से कड़े निकालने का प्रयास भी किया।