झुंझुनूं . स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी संघर्ष समिति ने कई गांवों में जनसंपर्क कर खेल विश्वविद्यालय चालू करने के लिए समर्थन मांगा है। समिति के राजेंद्र फौजी ने बताया 29 सितंबर को प्रस्तावित रैली सभा को लेकर भाकपा माले के सचिव फूलचंद ढेवा, भगतसिंह संघर्ष समिति के अध्यक्ष जेपी महला, सरपंच फोरम के अध्यक्ष मेहताबसिंह, युवा नेता मनोज मील आदि ने मांग का समर्थन किया है। समिति सदस्यों ने झुंझुनूं, बालाजी स्टैंड, टीटनवाड़, बड़ागांव, गुढ़ा आदि जगह जनसंपर्क कर सभा को सफल बनाने की अपील की।
एनएसयूआई ने किया समर्थन : खेलविश्वविद्यालय के लिए प्रस्तावित रैली सभा को एनएसयूआई जिला संयोजक अशोक कुमार ने समर्थन किया है। गांधी चौक में संगठन की सभा की गई। इसमें बताया कि सरकार राजनीतिक द्वेषता के चलते खेल विश्वविद्यालय के मामले को गोलमोल कर रही है।
इसे जिले के युवा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने नूआं, भोजासर, सीतसर, आबूसर, दुराना, सोती, बुडाना, पकौड़ी की ढाणी, कासिमपुरा, कायस्थपुरा आदि गांवों में जनसंपर्क किया।