पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केसीसी कर्मचारियों का वेतन बढ़ा

केसीसी कर्मचारियों का वेतन बढ़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केसीसीप्रोजेक्ट के कर्मचारियों को दो साल से बकाया वेतन बढ़ोतरी को लेकर एमओयू पर साइन हो गए। कोलकाता स्थित एचसीएल मुख्यालय में नेशनल ज्वाइंट कमेटी फोर कॉपर (एनजेसीसी) की बैठक में मान्यता प्राप्त यूनियन प्रबंधन में आठ नौ सितंबर को बैठक हुई थी। शुक्रवार शाम एटक के कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष पीएस परमार की अध्यक्षता में खेतड़ी तांबा श्रमिक संघ (केटीएसएस) के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

परमार ने बताया कि कोलकाता बैठक में कर्मचारियों को दो साल से बकाया बेसिक डीए (56.7%) का 17 प्रतिशत बढ़ाना तय हुआ। वेतन बढ़ोतरी एक नवंबर 2012 से 2017 तक लागू रहेगी। साथ ही न्यूनतम बेसिक 15920 रुपए तथा डीए 6.7 प्रतिशत, बेसिक डीए का 17 प्रतिशत गारंटेड लाभ, वार्षिक इंक्रीमेंट, रिवाइज पे स्केल, नए अलाउंस, सामाजिक सुरक्षा के पेंशन परिलाभ, मेडिकल सुविधा, बकाया एरियर भुगतान के बारे में भी चर्चा हुई। फिटमेंट के बारे में परमार ने बताया कि 31 अक्टूबर 2012 की बेसिक 56.7 प्रतिशत डीए का 17 प्रतिशत जोड़ने पर जो राशि आएगी उसे अगले दस रुपए में राउंड ऑफ करने पर 1 नवंबर 2012 की नई बेसिक जाएगी।

केंद्रीयखान मंत्रालय से स्वीकृति मिलना बाकी

यूनियनके महामंत्री बिड़दूराम सैनी ने बताया कि समझौता पत्र निदेशक बोर्ड तथा भारत सरकार के खान मंत्रालय को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। इसे त्रिपक्षीय समझौते के लिए केंद्रीय मुख्य श्रम आयुक्त से स्वीकृत होने पर लागू होगा। एचसीएल में 31 अक्टूबर, 2012 से स्थाई कर्मचारियों पर ही यह समझौता लागू होगा।

सबतरफ समझौते की चर्चा

वेतनबढ़ोतरी की सूचना से केसीसी कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। चाय की थड़ियों, पान की दुकानों बाजारों में भी इसी की चर्चा है। बैठक में गंगासहाय सैनी, छाजूराम यादव, कुरड़ाराम सैनी, विजयसिंह, देवकरण बुडानिया, जेपी मीणा, गिरधारीलाल, राजकुमार, जयगोविंद शर्मा, श्यामसिंह चौहान, रामेश्वरलाल, पुरूषोत्तम सैनी सार्दुलसिंह, रजाक अली आदि कर्मचारी मौजूद थे। संचालन बनवारीलाल फागणा ने किया।

खेतड़ी नगर . कॉपरकर्मचारियों को वेतन में बढ़ोतरी की जानकारी देते परमार।