पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज से सरकारी खाते में जमा होगा टोल कलेक्शन

आज से सरकारी खाते में जमा होगा टोल कलेक्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं . सीकर-लुहारुबीओटी रोड पर वसूला जा रहा टोल टैक्स सोमवार से सरकारी खाते में जमा होगा राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ ने जनहित याचिका की सुनवाई में नौ सितंबर को इसके आदेश दिए थे। इसमें कहा गया था कि संचालक कंपनी आरसीसीएल इंफ्रास्ट्रक्चर बीओटी के सभी चारों बूथों पर होने वाला टोल कलेक्शन पीडब्लूडी के चीफ एकाउंट्स ऑफिसर के बैंक खाते में जमा कराए। चीफ अकाउंट्स ऑफिसर कलेक्शन का सत्यापन करेंगे और हर माह सात तारीख को रिपोर्ट कोर्ट में पेश करेंगे। आदेश में पीडब्लूडी अधिकारियों को तत्कालीन एंपावर्ड कमेटी के सदस्यों से पूछताछ कर टोल बढ़ाने कारणों की रिपोर्ट लेकर 10 नवंबर 2014 को उपस्थित होने को कहा गया है।