वक्फ संपति से अतिक्रमण हटाएं
झुंझुनूं | वक्फसंपत्तियों से अतिक्रमण हटाने एवं अतिक्रमियों को बेदखल करने की मांग को लेकर देव-वक्फ जायदाद वेलफेयर कौंसिल का कलेक्ट्रेट के बाहर अनिश्चतकालीन धरना रविवार को 35वें दिन जारी रहा। समिति अध्यक्ष मोहम्मद अकबर कुरैशी ने कहा कि कोर्ट के आदेश के बावजूद प्रशासन वक्फ संपति से अतिक्रमियों को बेदखल नहीं कर रहा है।