पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंप से लिया कितना तेल, मोबाइल पर आने लगे मैसेज

पंप से लिया कितना तेल, मोबाइल पर आने लगे मैसेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं | आपने पेट्रोल पंप से वाहन में कितना तेल डलवाया है? कर्मचारी ने पूरा तेल डाला भी है या नहीं? या मालिक की गैरमौजूदगी में ड्राइवर ने बदमाशी तो नहीं कर ली? ऐसी तमाम चिंता से बेफिक्र हो सकते हैं। भारत पेट्रोलियम ने एसएमएस सुविधा शुरू की है। झुंझुनूं में भी रोड नंबर दो स्थित पंप पर इसके लिए वाहन का नंबर मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करवाया जा सकता है। करीब साढ़े चार सौ लोग इस सेवा का फायदा लेने लगे हैं।

मोबाइल फोन पर डीजल-पेट्रोल भरवाने के एसएमएस का सबसे बड़ा फायदा कमर्शियल वाहन मालिकों को है। सुविधा से जुड़ने से तेल चोरी तो रुकेगी साथ ही महीने में वाहन में तेल पर हुआ खर्च जानने के लिए बिल का इंतजार करने की जरूरत नहीं रहती। शहर में 233 कमर्शियल, 133 टू व्हीलर 70 अन्य व्हीकल वाले इस सुविधा से जुड़े हुए हैं।

ऐसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

मात्रा की सीमा नहीं

पेट्रोलपंप की सुविधा से जुड़ने के लिए तेल लेने की कोई मात्रा तय नहीं है। ही कोई शर्त है। आपने पचास रुपए का पेट्रोल या डीजल भी भरवाया तब भी मोबाइल पर मैसेज मिल सकेगा। इसके लिए पेट्रोल पंप से तेल लेने का कंप्यूटराइज्ड बिल लेना होगा।

होस्टनंबर की व्यवस्था

योजनासे जुड़ा वाहन यदि बिक जाए तथा दूसरा मालिक भी इस योजना से जुड़ना चाहता है ऐसे में कंपनी ने होस्ट नंबर की व्यवस्था कर रखी है। इसमें वाहन के नए मालिक को अपना मोबाइल नंबर कुछ दस्तावेज पेट्रोल पंप पर जमा कराना होगा। जी लाल फ्यूलिंग स्टेशन के मैनेजर बाबूलाल राजोरिया ने बताया कि कंपनी की तरफ से यह सुविधा पूरी तरह मुफ्त है।

> गाड़ी में कितने रुपए का तेल भरवाया गया। इसका हिसाब रखने के लिए ड्राइवर से बिल मांगने की जरूरत नहीं।

> रजिस्ट्रेशन वाला वाहन यदि चोरी हो जाए तो भारत पेट्रोलियम के किसी भी पंप पर तेल भरवाकर बिल लेने की स्थिति में आपके मोबाइल पर मैसेज आते ही लोकेशन का पता चल सकेगा।

> वाहनों में चोरी होने वाले तेल पर कुछ हद तक लगाम लगती है। इसका सबसे ज्यादा फायदा कमर्शियल वाहन मालिकों को मिल रहा है।

झुंझुनूं. रोडनंबर दो पर भारत पेट्रोलियम के पंप पर लगा होर्डिंग।