संशोधित मतदाता सूची में गलतियां
संशोधित मतदाता सूची में गलतियां
बिसाऊ|नगरपालिका चुनाव को लेकर प्रकाशित संशोधित मतदाता सूचियों में 20 वार्डों के फेरबदल से कई गलतियां सामने आई हैं। पूर्व पालिकाध्यक्ष रामवतार चेजारा उपाध्यक्ष डूंगरमल सैनी ने विरोध कर कहा कि आपत्ती दर्ज करवाई जाएगी।
हास्यकवि सम्मेलन 20 को
खेतड़ीनगर |स्थानीयरामलीला मैदान में साहित्य विकास समिति के तत्वाधान में 20 सितंबर को अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन होगा। संयोजक राजकुमार सिंह राज ने बताया कि टीवी कलाकार उदयपुर के मनोज गुर्जर, उज्जैन की निशा पंडित, भीलवाड़ा के दीपक पारीक, नवलगढ़ के हरीश हिंदुस्तानी, डीडवाना के अशोक सेवदा, दातारामगढ़ के हरिओम पारीक, भरतपुर के मेघश्याम मेघ, खेतड़ीनगर से गुलशन कुमार लूथरा शिरकत करेंगे।
नशामुक्तिशिविर लगा
टमकोर|डॉ.अंबेडकर युवा संगठन के प्रज्ञा भवन में शिविर के पांचवें दिन श्रमणी पुण्यप्रज्ञा ने कहा कि नशे की लत आर्थिक, शारीरिक तथा चारित्रिक पतन का कारण बन जाती है। समय रहते इसे छोड़ दिया जाना चाहिए। अप्रमाद केंद्र प्रेक्षा तथा महाप्राण ध्वनि का अभ्यास करने की प्रेरणा दी। योग प्रशिक्षक कन्हैयामोहन ने योगासन का अभ्यास कराया। संरक्षक नरेंद्र कुमार माथुरिया ने बताया कि दशहरे के दिन बैठक होगी। 4 अक्टूबर की शाम राम-लक्ष्मण सीता की झांकी निकाली जाएगी।
भारतीयसंस्कृति शिक्षा महोत्सव 21 से
खेतड़ी|राष्ट्रकविरामधारीसिंहदिनकर स्मृति न्यास दिल्ली की ओर से 21 सितंबर को जयसिंह सीनियर सैकंडरी स्कूल में भारतीय संस्कृति एवं शिक्षा महोत्सव शुरू होगा। न्यास के अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि स्वामी विवेकानंद के शिकागो धर्म सम्मेलन में भाषण के उपलक्ष्य में होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद से संबंधित प्रश्नोत्तरी, नाटक वादविवाद प्रतियोगिता होगी। टीवी कलाकार जुबीन खान स्वामी विवेकानंद तथा मुशी प्रेमचंद की कहानियों पर आधारित नाटिका प्रस्तुत करेंगे। हरिड़या हाउस में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
प्रतिभावानछात्रों का सम्मान
झुंझुनूं|गायत्रीप्रज्ञा मंडल ने रविवार को राजकीय माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभावान छात्रों विशिष्ठजनों का सम्मान किया। संयोजक राधेश्याम पारीक ने बताया कि लीबिया प्रवासी डॉ. बनवारीलाल मील, पीएमओ डॉ. कुंदनसिंह मील, चौधरी हनुमानसिंह भेड़ा सहित 55 जनों का सम्मा