झुंझुनूं |जम्मूकश्मीर में बाढ़ में फंसे लोगों की सहायता के लिए शनिवार को नेहरू बाल निकेतन सैकंडरी स्कूल के छात्रों और स्टाफ सदस्यों ने 3100 रुपए जमा किया। संस्था प्रधान सुलेमान खान ने बताया कि यह राशि अति. जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश तेतरवाल को सौंपी गई।