\"हिंदी ही भारतीयता की पहचान\'
हिंदीदिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को स्कूलों में कार्यक्रम हुए। शिक्षाविदों शिक्षकों ने राष्ट्रीय भाषा का महत्व बताया। बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। वक्ताओं ने िहंदी को भारतीयता की पहचान बताया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से शनिवार को राजस्थान पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल में हिंदी दिवस मनाया गया। प्राचार्य शुभकरण सिंह ने बताया कि हिंदी तब और अब विषय पर सेमीनार हुई। निदेशक प्यारेलाल ढूकिया ने हिंदी को आम बोलचाल की भाषा बनाने की बात कही। संस्था सचिव पीयूष ढूकिया, प्रभारी मंगल जांगिड़, सुधीर शर्मा, योगेंद्र बसेरा, रीटा डारा, किरण सहित स्टाफ सदस्य मौजूद थे।
न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल की सीबीएसई विंग में सामान्य ज्ञान प्रश्नोतरी हुई। प्राचार्य सीमा शेखावत ने छात्रों को हिंदी का महत्व बताया। प्रश्नोत्तरी का संचालन रेखा ने किया। न्यू राजस्थान बालिका पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. डीपी वर्मा ने हिंदी के विश्व स्तर पर प्रकाश डालते हुए देवनागरी लिपि को श्रेष्ठ बताया। हिंदी व्याख्याता रिया, आरएसएस प्रभारी डॉ. सुमन बुगालिया, डॉ. सुभाष जाखड़ सहित कई लोग उपस्थित थे।
जीबी मोदी पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस पर शनिवार को वाद-विवाद स्पर्धा हुई। वर्तमान भारत में व्यवसायिक शिक्षा नितांत आवश्यक है, विषयक स्पर्धा में जीबी मोदी की निकिता झुंझुनूं इंटरनेशनल के लक्ष्य प्रथम रहे। चावो दादी विद्या कुंज की करिश्मा ने दूसरा तथा डूंडलोद विद्यापीठ के अविनाश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चल वैजयंती झुंझुनूं एकेडमी के नाम रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमेरिका प्रवासी डॉ. घासीराम वर्मा विशिष्ट अतिथि सत्यदेव दडिय़ा थे।
नवलगढ़| ज्ञानविहारकॉलेज में हिंदी दिवस समारोह संस्था चेयरमैन जरासंध जाखड़ की अध्यक्षता में मनाया गया। जाखड़ ने हिंदी को बढ़ावा देने का आह्वान किया। संस्था निदेशक अनिल जाखड़, अधिशाषी अधिकारी रामचंद्र चाहर, प्रवक्ता कविता, सरिता जांगिड़ मंगलचंद सैनी ने भी विचार प्रकट किए। संचालन हरलाल सिंह ने किया।
टमकोर| महाप्रज्ञइंटरनेशनल स्कूल में श्रमणी पुण्यप्रज्ञा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। उन्होंने कहा कि भौतिकता की दौड़ में लोग मातृभाषा को भूल रहे हैं। हमें मातृभाषा के गौरव को बनाए रखना चाहिए। मुख्य अतिथि डा. पवन कुमार, श्रमणी अर्हतप्रज्ञा, विजयसिंह नखत आदि ने भी विचा