एनएसएस शिविर में किया श्रमदान
सेठनेतराम मघराज टिबड़ेवाला राजकीय महिला महाविद्यालय में रविवार को एनएसएस की तीनों इकाइयों का शिविर आयोजित किया गया। स्वयंसेविकाओं ने कॉलेज परिसर में उगी कंटीली झाड़ियों घास को उखाड़कर सफाई की।
पौधों की निराई-गुड़ाई कर सिंचाई की। प्राचार्य प्रो. जयलाल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से सहयोग की भावना पैदा होती है और समाज से जुड़ने का अवसर मिलता है। दोपहर बाद गायन स्पर्धा हुई। इसमें सरिता, पुष्पा उर्मिला-रेखा क्रमश: पहले, दूसरे तीसरे स्थान पर रहे। हिंदी दिवस पर डॉ. डीपी मीणा ने हिंदी की दशा पर चिंता व्यक्त की।
उन्होंने विश्व में दूसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली हिंदी को बचाने का प्रयास किया। इस अवसर पर डॉ. सरोज नैनीवाल, डॉ. राजेश आर्य सुश्री सुनीता मीणा भी मौजूद थे।
इसी प्रकार आरआर मोरारका राजकीय पीजी महाविद्यालय में भी एनएसएस की प्रथम द्वितीय इकाई का एक दिवसीय कैंप लगाया गया। कार्यक्रम प्रभारी संदीप शर्मा सत्येंद्र सिंह ने सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर महिला महाविद्यालय के व्याख्याता प्रीतम सिंह ने विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता पैदा करने का आह्वान किया। इस अवसर पर छात्रसंघ अध्यक्ष रोनित मांजू, उपाध्यक्ष नीरज खीचड़, महासचिव मनीषा मौर्य आदि भी मौजूद थे।