कार्यशाला में बताया शिक्षा का महत्व
झुंझुनूं| झुंझुनूंएकेडमी में रविवार को मिनी-उन्मेष कार्यक्रम हुआ। इसमें 10वीं, 12वीं, प्री-मेडिकल इंजीनियरिंग में चयनित 300 छात्रों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता जीवेम समूह के चेयरमैन डॉ. दिलीप मोदी ने छात्रों से कहा कि वे लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर सफलता अर्जित करें। लाइफ टाइम एंजाय करने के लिए इस समय स्ट्रगल करें। प्रधानाचार्य डॉ. रविशंकर शर्मा ने कहा कि मन की एकाग्रता भंग करने वाले टीवी, इंटरनेट, सोशल मीडिया, मोबाइल आदि से विद्यार्थी जीवन में दूरी रखें। कार्यशाला में आशुतोष मोदी, आकाश मोदी, मोहनलाल धायल, कुरडाराम धीवा, रमेशचन्द्र कुल्हार आदि मौजूद थे।