पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इस बार अप्रैल में होगी 8वीं वैकल्पिक बोर्ड परीक्षा

इस बार अप्रैल में होगी 8वीं वैकल्पिक बोर्ड परीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आठवीं वैकल्पिक बोर्ड की परीक्षा इस साल 24 से 31 जुलाई तक हुई थी। परीक्षा के लिए जिले में 3401 परीक्षार्थियों ने नामांकन कराया था। इनमें से 3011 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। बोर्ड ने आठ सितंबर 2014 को परिणाम घोषित किया, इसमें सभी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।

बोर्ड इतनी प्रक्रिया करेगा

>बोर्ड के ऑनलाइन फॉर्म भराएगा

> परीक्षा का पेपर सेट करवाएगा

> परीक्षा सामग्री उपलब्ध कराएगा

> ओएमआर सीट से रिजल्ट बनाएगा

> परीक्षा का परिणाम जारी करेगा

यह काम कराएगा डाइट

> परीक्षा के लिए फील्ड वर्क करेगा

> परीक्षा का आयोजन कराएगा

> उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कराएगा

झुंझुनूं . माध्यमिकशिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर ही आठवीं की वैकल्पिक बोर्ड परीक्षा कराएगा। इस पर अप्रैल में यह परीक्षा होगी। नवंबर में ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे। परीक्षा का पैटर्न पहले की तरह रहेगा।

आठवीं वैकल्पिक बोर्ड परीक्षा के जिला प्रभारी मनोज ढाका ने बताया कि 24 से 31 जुलाई तक पिछले सत्र की आठवीं वैकल्पिक बोर्ड परीक्षा हुई थी। मौजूदा सत्र से इसे 10वीं 12वीं परीक्षा के समापन के तुरंत बाद कराने का निर्णय लिया गया है। बोर्ड इसकी तैयारी में जुट गया है। इसके लिए नवंबर में ऑनलाइन आवेदन भराए जाएंगे। परीक्षा अप्रैल में होगी। ऐसे में बोर्ड भी समय रहते परिणाम जारी कर सकेगा। इसका फायदा यह होगा कि परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी नए सत्र में नई कक्षा में प्रवेश ले सकेंगे।

स्कूलोंसे मांगी सूचना

आठवीं वैकल्पिक बोर्ड में शामिल होने वाले बच्चों की सूचना संस्था प्रधानों ने मांगी गई है। यह सूचना 20 सितंबर तक नोडल केंद्रों में पहुंचानी थी। वहां से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को सूचना भेजी जाएगी। इसी सूचना के आधार पर डाइट प्रबंधन परीक्षा की तैयारी शुरू कराएगा।