पूर्णानंद महाराज का जन्मोत्सव मनाया
झुंझुनूं . किसानकॉलोनी स्थित आनंदपुरी सत्संग भवन में शनिवार को स्वामी पूर्णानंद महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सत्संग से जुड़ीं आशा बाई ने बताया कि स्वामीजी की स्मृति में पूजा की गई। केक काटा गया। इस अवसर पर नगर परिषद उपसभापति बिमला बेनीवाल, पूर्व पार्षद कालूराम, लालचंद, शिवदयाल सैन समेत सभी कई भक्तगण उपस्थित थे।