पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधुनिक शिक्षा के साथ ईश्वरीय सत्ता का सच्चा ज्ञान जरूरी : खान

आधुनिक शिक्षा के साथ ईश्वरीय सत्ता का सच्चा ज्ञान जरूरी : खान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं. स्टूडेंटइस्लामिक ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया राजस्थान के जोनल सैक्रेटरी मोहम्मद आबिद खान ने कहा कि वर्तमान दौर में शिक्षा का स्तर गिरा है। वे शनिवार को नेहरू बाल निकेतन सैकंडरी स्कूल में छात्रों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि छात्रों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ ईश्वरीय सत्ता के सच्चे ज्ञान को सीख कर सामाजिक व्यवस्था को मजबूत बनाना चाहिए। इसी सोच को लेकर एसआईओ की राज्यस्तरीय कांफ्रेंस जयपुर के कर्बला मैदान में 27 सितंबर को होगी। इस मौके पर एसआईओ के जिलाध्यक्ष बिलाल खोखर,मोहम्मद फरीद सहित छात्र मौजूद थे। संस्था प्रधान सुलेमान खान ने शुक्रिया अदा किया।