निबंध प्रतियोगिता में नेहा अव्वल
झुंझुनूं . जेजेटीयूनिवर्सिटी में हिंदी पखवाड़े के तहत वादविवाद निबंध स्पर्धा हुई। वादविवाद में कॅरिअर टीटी कॉलेज के जगदीप सिहाग ने पहला, इंडियन गर्ल्स कॉलेज की कनुप्रिया ने दूसरा तथा आरके बीएड कॉलेज की मेघा मल्होत्रा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध स्पर्धा के जूनियर वर्ग में तीनों स्थानों पर जीबी मोदी स्कूल ने कब्जा जमाया। यहां की नेहा सोनी प्रथम, शिवानी मोदी द्वितीय तथा निधू चावला तृतीय रही। सीनियर वर्ग में न्यू राजस्थान बालिका कॉलेज की मोना महला, इंडियन गर्ल्स कॉलेज की सुनीता रानी तथा गोविंद शिक्षण प्रशिक्षण कॉलेज बिसाऊ के विकास फगेडिय़ा ने क्रमश: पहला, दूसरा तीसरा स्थान बनाया। मुख्य अतिथि शिक्षाविद पुरुषोत्तमलाल जोशी ने हिंदी का महत्व बताया। मुख्य वक्ता विजय भारती समेत प्यारेलाल ढूकिया, डॉ. एलके शर्मा, दीपचंद पंवार, सत्यदेव दडिय़ा एवं टेकचंद शर्मा ने भी विचार रखे। कुलसचिव बीके टिबड़ेवाला एवं डॉ. निधि यादव ने अतिथियों का सम्मान किया।