पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें : महला

लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें : महला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेतड़ी. सरकारीविवेकानंद पीजी कालेज में शनिवार को युवा विकास केंद्र ने “प्रतियोगिता एवं सफलता’ विषय पर व्याख्यान माला करवाई। प्राचार्य डा. घनश्याम महला ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रम करना, महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्नों का हल करने से पूर्व मनन करना जरूरी है। अध्यक्षता डॉ. एसआर प्रेमी ने की जबकि एसएल वर्मा, कृष्णा चौधरी, राजेंद्र ऐचरा, रूड़मल यादव, कुलदीप ढाका सहित कॉलेज स्टाफ मौजूद था। केंद्र के संयोजक डा. रोहिताश्व महला ने धन्यवाद ज्ञापित किया।