- Hindi News
- जम्मू कश्मीर बाढ़ पीिड़तों के लिए सहायता राशि जुटाई
जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीिड़तों के लिए सहायता राशि जुटाई
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि शनिवार को एकत्र की।
खेतड़ी प्रभारी उम्मेदसिंह निर्वाण तथा जसरापुर के सरपंच केदार खींची ने निजामपुर मोड़ से राशि संग्रहण करना शुरू किया। निर्वाण ने बताया कि जम्मू कश्मीर के लोग प्राकृतिक आपदा से पीड़ित हैं। देश का नागरिक होने के नाते सभी का कर्तव्य है कि संकट की घड़ी में उनका साथ दें। ग्रामीण महामंत्री सत्यवीर गुर्जर, गिरवरसिंह, सुरेंद्रसिंह, पाबूदानसिंह, राजेंद्रसिंह, शिवकुमार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
बिसाऊ. भाजपानगर मंडल के सदस्यों ने कस्बे में शनिवार को दीनदयाल खवास के नेतृत्व में धन संग्रह अभियान शुरू किया। शीतला चौक से मुख्य बाजार बस स्टैंड क्षेत्र के दुकानदारों से धनसंग्रह किया गया। महामंत्री सुभाष खटीक, विलास सैनी, प्रमोदसिंह चौहान, सुरेश सैनी, खेरातीलाल, सुनील जांगिड़, सुरेश प्रजापत आदि कार्यकर्ता साथ थे।
अलसीसर.जम्मूकश्मीर में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए भाजपा की ग्रामीण इकाई ने 18001 रुपए एकत्र करके मंडल अध्यक्ष सीताराम शर्मा को सौंपे।
अलसीसर ग्रामीण इकाई के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से जम्मू कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को भाजपा ग्राम इकाई ने जन सहयोग से 18001 रुपए एकत्रित किए हैं। इस अवसर पर बजरंग शर्मा, पूर्व सरपंच बालकृष्ण लालपुरिया, गोपाल सोनी आदि उपस्थित थे।
खेतड़ी. बाढ़पीड़ितों के लिए सहायता एकत्रित करते भाजपा कार्यकर्ता।