स्काउट गाइड शिविर संपन्न
खेतड़ी नगर. भीटेराके शक्ति धाम मंदिर में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड शिविर का समापन शनिवार को हुआ। रामोतार मोदी मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि सभी को स्काउट के नौ नियमों पर चलना चाहिए। समापन समारोह की अध्यक्षता सूरजमल मोदी ने की। मंदिर परिसर में स्काउट सचिव जितेंद्र कुमार, प्रमोद स्वामी, मुकेश कुमार, जोगेंद्रसिंह, चिरंजीलाल, दिनेश कुमार, महेंद्रसिंह स्काउट गाइड ने पौधे लगाकर देखभाल का संकल्प लिया। इसके बाद नंगली सलेदीसिंह गांव से भीटेरा तक पर्यावरण रैली निकाली गई।