पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रास्ता खुलवाने के लिए काजी के ग्रामीणों ने सौंपा एडीएम को ज्ञापन

रास्ता खुलवाने के लिए काजी के ग्रामीणों ने सौंपा एडीएम को ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं . काजीगांव के लोगों ने शनिवार को एडीएम को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर काजी से हमीनपुर जाने वाले सार्वजनिक रास्ते को खुलवाने की मांग की। सरपंच ओमप्रकाश के नेतृत्व के सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि काजी से हमीनपुर जाने वाले रास्ते को कुछ लोगों ने बंद कर दिया। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। अतिक्रमियों ने खाई खोदकर रास्ता बंद कर रखा है। प्रतिनिधि मंडल में रामफल, जयपाल सिंह, विजेंद्र सिंह, शेरसिंह,प्रदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह, जयकरण, रुपचंद, बलवीर, राजेश,रवींद्र पूनिया, प्रतापसिंह पूनिया समेत अनेक लोग मौजूद थे।