पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारतीय शिक्षा संस्कृति महोत्सव आज से

भारतीय शिक्षा संस्कृति महोत्सव आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रकवि रामधारीसिहं दिनकर स्मृति न्यास, दिल्ली की ओर से रविवार से स्थानीय जयसिंह सीनियर सैकंडरी स्कूल के खेल मैदान में तीन दिवसीय भारतीय शिक्षा-संस्कृति महोत्सव शुरू होगा।

कार्यक्रम संयोजक अशोकसिंह शेखावत ने बताया कि शिकागो में दिए ऐतिहासिक भाषण की सालगिरह के मौके पर 21 सितंबर को स्कूल के छात्र रामकृष्ण मिशन से कस्बे में प्रभातफेरी निकालेंगे। दोपह दो बजे ध्वजारोहण होगा। इसके बाद स्वामी विवेकानंद स्मृति मंदिर पर दर्शन कार्यक्रम, विद्यार्थियों का उद‌्घोष तथा स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व पर आधारित प्रश्नोत्तरी होगी। शाम छह बजे मुंबई के रंगकर्मी मुजीब खान स्वामी विवेकानंद पर आधारित नाटिका प्रस्तुत करेंगे। अगले दिन सोमवार को स्वामी विवेकानंद पर आधारित व्याख्यान माला राजस्थानी गीतों पर आधारित कार्यक्रम होगा। शाम को मुशी प्रेमचंद के नाटकों पर आधारित नाटक का मंचन होगा। 23 सितंबर मंगलवार शाम राष्ट्रकवि रामधारीसिहं दिनकर के महाकावय “रश्मिरथी’ पर अधारित नाटक का मंचन किया जाएगा। कार्यक्रम में “स्वामी विवेकांनद के विचार आज के परिदृश्य में’ विषयक परिचर्चा होगी। विचारक और बुद्धिजीवी तथा जनप्रतिनिधि लोग भाग लेंगे।

खेतड़ी. जयसिंहसीनियर सैकंडरी स्कूल के खेल मैदान में आयोजन के लिए की जा रही तैयारियां।