एक लाख रुपए में बेच दी पत्नी
गुढ़ागौड़जी . भाटीवाड़की रहने वाली महिला ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दी है। इसमें उसे एक लाख रुपए में बेच देने तथा ज्यादती करने का आरोप लगाया गया।
पुलिस के अनुसार महिला ने रिपोर्ट दी कि 18 जुलाई को उसका पति हिरवाना निवासी सुरेश मेघवाल एवं उसका चाचा अमरसिंह परिवार में शादी की कहकर भाटीवाड़ पीहर से चिड़ावा लेकर चले गए। उसके पास जेवर चार हजार रुपए नकद थे। वे उससे छीन लिए। वहां से घूमणसर निवासी योगेंद्र पुत्र जगदीश कुमावत उसे रेवाड़ी लेकर चला गया। रेवाड़ी में उसके साथ ज्यादती की। उसे 15 दिन तक वहीं रखा गया। तीन अगस्त को योगेंद्र चिड़ावा में छोड़कर चला गया। चिड़ावा से उसे उसका मामा खेड़ला निवासी अजय मामी सुमित्रा उसे खेड़ला लेकर चले गए। उसे वहां पर ठंडा पिलाया जिससे वह बेहोश हो गई। होश आया तब वह फिर रेवाड़ी में थी। योगेंद्र भी साथ था।
बेटेको मारने की धमकी
योगेंद्रने उसे बताया कि उसने खेड़ला निवासी सुमित्रा, अजय सुमेर सैनी से एक लाख रुपए में खरीदा है। किसी को बताने पर उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद छह सितंबर को वहां से किसी तरह भागकर भाटीवाड़ गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।