पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीगंगानगर से हारकर झुंझुनूं हुआ बाहर

श्रीगंगानगर से हारकर झुंझुनूं हुआ बाहर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बगड़ . काल्विनशील्ड के क्रिकेट प्रतियोगिता में श्रीगंगानगर ने झुंझुनूं को 174 रन से हरा दिया। हार के बावजूद झुंझुनूं के गेंदबाज अखिल लांबा का प्रदर्शन बेहतर रहा।

जिला क्रिकेट संघ के सचिव राजेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि शुक्रवार को प्लेट ग्रुप डी के विजेता झुंझुनूं सी के विजेता श्रीगंगानगर के मध्य दो दिवसीय मैच शुरू हुआ था। श्रीगंगानगर ने टॉस पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में निर्धारित 60 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 272 रन बनाए थे। झुंझुनूं की टीम 101 रन पर ढेर हो गई थी। श्रीगंगानगर ने पहली पारी में 171 रन की बढत हासिल कर ली। शनिवार को दूसरी पारी के निर्धारित 40 ओवर में श्रीगंगानगर ने 4 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए। झुंझुनूं की ओर से श्रीगंगानगर के चारों विकेट अखिल लांबा ने लिए। जीत के लिए 324 रन का लक्ष्य मिला था। झुंझुनूं की टीम दूसरी पारी में महज 160 रन बनाकर आउट हो गई। पूनम पूनिया ने 4 विकेट लिए।

झुंझुनूंने सीकर को हराया

अलवरमें 14 वर्षीय राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में शनिवार को झुंझुनूं ने सीकर को हराया। टीम प्रभारी अरविंदसिंह ने बताया कि झुंझुनूं का दूसरा मुकाबला शनिवार को सीकर से था। झुंझुनूं की टीम 6-0 गोल से विजेता रही। झुंझुनू ने पहला मुकाबला शुक्रवार को उदयपुर से 2-0 से जीता।